राज्य मंत्री ने लोधेश्वर में किया जलाभिषेक

राज्य मंत्री ने लोधेश्वर में किया जलाभिषेक
Spread the love

रामनगर बाराबंकी

मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लोधेश्वर महादेवा दर्शन कर मनौती का घंटा चढ़ाने आए राज्य मंत्री कृषि एवं शिक्षा लाखन सिंह राजपूत ने कहांं महादेवा आने की बड़ी इच्छा थी आज यहां का धन्य हो गया।यहां स्थान का बड़ा नाम सुना था।इसीलिए दर्शन की अभिलाषा से आज मैं यहां आया हूं।यहां कर बड़ा अच्छा लगा।

लोधेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक पूजन अर्चन व दर्शन किया। साथ ही गर्भगृह में मनौती का घंटा मन्दिर में लटकाया। राज्यमंत्री लाखन सिंह ने महादेवा शिवतीर्थ के बारे कहा कि ये श्रद्धा का स्थान है।मैं काफी समय से लोधेश्वर महादेव जी के दरबार में आता रहा हूं।

महादेव जी के मन्दिर में हमको मनौती का घंटा चढ़ाना था। साथ ही दर्शनों की अभिलाषा  जो कि लोधेश्वर जी की कृपा से पूर्ण हुई है।भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करें कामना है शिवजी की कृपा से मैं लोधेश्वर धाम महादेवा के पावन सुखदाई दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए जीवन पर्यन्त आता रहूं।

साथ ही महादेवा धाम में उमड़ रहे भक्ति के सागर को देखकर हर्षित होते हुए प्रसन्नता से भर कर कहा कि ये दृश्य देख कर मुझको असीम आनन्द की प्राप्ति हो रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!