जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान की गई जन सुनवाई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान की गई जन सुनवाई
Spread the love

जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन सुनवाई की गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायती पत्रों का समयान्तर्गत निस्तारण करें।

उन्होंने कहा कि प्राप्त हुए शिकायती पत्रों का निस्तारण जल्द ही करें, जिससे कि आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्रों की पुनरावृत्ति न हो और फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी सम्भव हो सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 159 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 66 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 22 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 16 प्रार्थना पत्र, नगर पालिका/नगर पंचायत से सम्बन्धित 08 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 05 प्रार्थना पत्र, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, अन्य विभाग से सम्बन्धित 38 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ0अरविन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0रमेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पाण्डेय, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार सागर, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार सहित सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!