दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाते पकड़ा गया पति, कोर्ट में मामला

दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाते पकड़ा गया पति, कोर्ट में मामला
Spread the love

भिलाई

शहर के नेवई थाना इलाके में पति को दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाते पकड़े जाने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। महिला ने शनिवार को कोर्ट से पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किए जाने की मांग की। महिला का कहना था कि उसने मामले में पुलिस से शिकायत की तो सिर्फ उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। आरोपी पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और महिला एचआर मैनेजर। महिला के ससुराल वालों ने शादी के वक्त 25 लाख रुपए और गृहस्थी का सामान लिया था।
पति शादी के बाद से ही महिला से दूरी बनाए रखता था।

एक दिन वह ऑफिस से जल्दी घर लौटी तो पति को उसके एक दोस्त के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। तब आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रजिस्टर में साइन करवाते हुए यह बात किसी न कहने को कहा था। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!