क्रूज पोत पर दो और भारतीयों में कोरोना वायरस की पुष्टि

क्रूज पोत पर दो और भारतीयों में कोरोना वायरस की पुष्टि
Spread the love

टोक्यो

जापान तट के पास पृथक खड़े किए गए क्रूज पोत पर चालक दल के दो और भारतीय सदस्य कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि इसी के साथ पोत पर सवार संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या 14 हो गई है।

टोक्यो के पास योकोहामा तट पर तीन फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेस’ में सवार कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल थे। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री थे। दूतावास ने ट्वीट किया, आज एकत्र किए गए नमूनों के पीसीआर जांच परिणाम आ गए हैं और भारतीय चालक दल के दो और सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। अब तक भारतीय चालक दल के कुल 14 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!