स्कूल में ही छात्रा से शिक्षक करता था दुष्कर्म

स्कूल में ही छात्रा से शिक्षक करता था दुष्कर्म
Spread the love

पत्थलगांव

ज्ञान के मंदिर में ही मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। जब परिजनों को ये बात पता चली तो होश ही उड़ गए। नाबालिग की गर्भपात के बाद तबीयत खराब हो गई।

जिसके के बाद अब परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ही तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पत्थलगांव के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है नाबालिग 7वीं क्लास की छात्रा है। वहीं पढ़ाई के दौरान ही आरोपी शिक्षक ने उसके साथ रेप किया।

जिसके बाद नाबालिग प्रेंग्नेंट हो गई। अब उसकी तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया। फिलहाल मामले की ​जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई कर रही है। इधर मासूम के साथ रेप की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!