काला झंडा लेकर भाजपा विरोधी नारेबाजी कर रहे सपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर
भाजपा विरोधी नारेबाजी करने पर सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काला झंडा लेकर अमित चैबे, गंगाराम यादव कार्यक्रम स्थल की तरफ भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरेंदा कस्बे के बिष्णु मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हे फरेंदा थाने ले गई। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव अमित चैबे ने शनिवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा को एक ज्ञापन सौंपकर उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने की मांग की थी।
फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हो रहा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया है। वहीं प्रदेश में भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर सपा नेता समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, भाजपा मुर्दाबाद की नारा लगाते हुए काला झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे। अभी वह फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर चैराहे पर पहुंचे ही थे, कि इसकी भनक पुलिस को लग गई।
उसके बाद मौके से वहां पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह की टीम ने पहुंचकर उन्हें रास्ते से गिरफ्तार कर लिया, और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हे फरेंदा थाने ले गई। वहीं नारेबाजी करते हुए अमित चैबे ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
फरेंदा में सपा नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। लेकिन प्रशासन व भाजपा नेता खामोश रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि सपाई अमित चैबे व गंगाराम यादव भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल की तरफ जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच फरेंदा थाने में रखा गया है।