महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार

मुंबई
भारत में कोरोना वायरस ने खलबली मचा दी है। दिल्ली-एनसीआर में नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की हरकत में आ गई है। इटली से आए 21 लोगों को दिल्ली के ITBP आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। ये सभी लोगों में काेरोनावायरस की पुष्टि की गई है। इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित है। AIIMS ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था। दिल्ली आने पर AIIMS में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए।
इन सभी को छावला के ITBP कैंप में रखा गया है। कल दोपहर से इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इटली से आए इस दल में कुल 24 लोग शामिल हैं। इसमें 21 इटेलियन और 3 इंडियन हैं। इसमें से इटली के 14 टूरिस्ट में कोरोना पाया गया है जबकि भारत का एक और शख्स कोरोना से पीड़ित मिला है। इस प्रकार भारत में 18 लोग काेरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं।
महाराष्ट्र में दो लोगों में काेरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं।
जिनके सैँपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिया गया है।देश में कोरोनाव वायरस के बढ़ते प्रकोप पर प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस के 28 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इन 28 लोगों में 15 इटली के सैलानी भी हैं, जिन्हें आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। वहीं, केरल में कोरोना वायरस के 3 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि करोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के कोरोना वायरस संक्रमित मरीज 66 लोगों के संपर्क में था, आगरा में ही उसने अपने परिवार के 6 लोगों को संक्रमित कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हम सभी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे। बीते दिनों हम 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि भारत आने वाले हर नागरिक की जांच की जाएगी।केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोनो वायरस के बारे में मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि सभी सावधानियां बरती जा रही हैं, ये समस्या विदेशों से आवाजाही करने वाले लोगों से फैली है। दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन कोराेना को लेकर प्रबंधन और तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। कोराेना के खौफ से खलबली के बीच नोएडा से राहत भरी खबर भी आई है।
नोएडा के 6 स्कूली बच्चों में कोरोना का टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। लेकिन इन्हें 14 दिनों तक मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काेरोना वायरस को लेकर आग्रह किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, हमें साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है, खुद की सुरक्षा के लिए छोटा मगर महत्वपूर्ण कदम उठाएं।