साल 2022 में BJP कार्यकर्ताओं की सत्ता में वापसी सुनिश्चित होः मुख्यमंत्री

देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सिंह ने शनिवार को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव जीतकर पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मार्च को उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं और इस मौके पर सरकार सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पारदर्शी तरीके से लोगों के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी।
उन्होंने यह बात भाजपा पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दावा किया कि जो पिछले 10 साल में हुआ था, उनकी सरकार ने वह महज 3 साल में किया। भाजपा ने 2017 में जनता से किए गए 75 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिया है। वहीं सीएम रावत ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करना इन वादों में से एक है।
उत्तराखंड में हर 5 साल में सरकार बदलने की मान्यता को मिथक करार देते हुए रावत ने कहा कि उनकी सरकार भारी जनादेश और पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत से इस मिथक को तोड़ देगी। उन्होंने कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का विस्तार और सभी मौसम में चारधाम को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण 4 साल में पूरा कर लिया जाएगा।