कांग्रेस : आज दिल्ली में बैठक, इंदिरा हृदयेश ने साधा निशाना

कांग्रेस : आज दिल्ली में बैठक, इंदिरा हृदयेश ने साधा निशाना
Spread the love

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शनिवार (आज) दिल्ली में होने वाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक से पूर्व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है। इंदिरा का कहना है कि हरीश पार्टी के सिद्धांतों से ऊपर नहीं है। उनके कहने या समझने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पार्टी में जो नियम बने हैं, वह सभी पर लागू होते हैं।

शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के बाद हल्द्वानी में पत्रकारों ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से सवाल पूछे। चुनाव अभियान समिति की कमान हरीश रावत को सौंपे जाने के सवाल पर उन्होंने सदी लेकिन दो टूक प्रतिक्रिया दी। कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता हैं, उन्हें कोई भी दायित्व दिया जा सकता है। लेकिन चुनाव से पूर्व चेहरा घोषित करने के सवाल पर इंदिरा निशाना साधने से नहीं चूकीं।

इंदिरा ने कहा कि ऐसा किसी के चाहने या समझने से नहीं होता है। हरीश रावत यदि ऐसा कहते हैं या सोचते हैं तो यही उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। उनके कहने या चाहने से कुछ नहीं होगा। पार्टी के दूसरे नेता न तो ऐसा सोचते हैं और न ही चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी की अपनी एक व्यवस्था रही है। जब बहुमत आ जाता है, तभी सब सदस्य पार्टी नेता चुनते हैं। इंदिरा ने कहा कि हरीश भी इन्हीं नियमों से बंधे हैं। उन्हें भी वही मानना पड़ेगा, जो पार्टी का आदेश होगा। इंदिरा ने फिर दोहराया कि पार्टी में किसी के व्यक्तिगत रूप से चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होता है।

बता दें कि पिछले दिनों हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुद इस बात का जिक्र किया था कि कांग्रेस को भी चुनाव से चेहरा घोषित करना चाहिए। इसके बाद सात जून को दिल्ली में पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ आगामी विस चुनाव के परिप्रेक्ष्य में हुई बैठक में पार्टी सूत्रों से यह बात निकलकर आई कि हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी जा सकती है। इसके बाद इंदिरा का बयान बताता है कि पार्टी एक बार फिर चुनाव से पूर्व खेमों में बंटी हुई है। पिछले विस चुनाव से पूर्व भी पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच खूब सियासी तीर चले थे।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!