विश्व में कोरोना : भारत ने पूरी दुनिया से खुद को किया अलग

विश्व में कोरोना : भारत ने पूरी दुनिया से खुद को किया अलग
Spread the love

बीजिंग/जेनेवा/नई दिल्ली

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 113 देश आ गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 4623 हो चुकी है जबकि 125,841 लोग इस वायरस से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत में भी यह धीरे-धीरे फैलने लगा है और 60 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लोगों में केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से निपटने के मोदी सरकार ने अहम फैसला किया है। स्वास्थ्य और विमानन मंत्रालय ने कई नोटिफिकेशन जारी किए हैं।

इसके अमल के बाद भारत अगले एक महीने तक पूरी दुनिया से खुद को अलग-थलग कर लेगा। खुद को अलग रखने के पीछे भारत का मकसद है मैन टू मैन कॉन्टैक्ट से फैल रहे कोरोना वायरस पर कंट्रोल करना। भारत सरकार ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है। अगर कोई इमरजेंसी जैसी स्थिति है तो भारतीय मिशन से विशेष अनुमति लेनी होगी।

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की ई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से जुड़े थे। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्ट से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3169 लोगों की मौत हो गई जबकि 80,793 लोग संक्रमित हुए हैैं। चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में कोरोना के कारण अब तक 827 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12462 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर 354 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

इटली और ईरान के साथ दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7755 लोग इससे संक्रमित हैं। चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी आबादी वाले देश अमेरिका में भी यह गंभीर रूप से फैल चुका है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1302 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत आठ प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

जर्मनी में 3,फ्रांस में 48 ,स्पेन में 54,जापान में 12,इराक में 7 ,ब्रिटेन में 8 ,नीदरलैंड में 5 ,ऑस्ट्रेलिया एवं हांगकांग मेंं 3-3,स्विट्जरलैंड में 4,मिस्त्र, सैन मैरीनो, अर्जेंटीना, फिलीपींस, थाइलैंड और ताइवान मेें 1-1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है।जर्मनी में 1908,जापान में 568,स्पेन में 2277,स्विट्जरलैंड में 652,ब्रिटेन में 460,नीदरलैंड में 503,बेल्जियम मेें 314 ,स्वीडन में 500,सिंगापुर में 178,नॉर्वे में 489,हांगकांग मेंं 129,ऑस्ट्रिया में 246,चेक गणराज्य में 91,मलेशिया में 149,ऑस्ट्रेलिया में 128,यूनान में 99,कुवैत में 72 ,कनाडा में 93,इराक में 71,थाईलैंड में 59,बहरीन में 189,मिस्र में 59,आइसलैंड में 85,ताइवान में 45,संयुक्त अरब अमीरात में 74,डेनमार्क में 514,वियतनाम में 38,क्रूज जहाज (ग्रैंड प्रिंसेस) में 21,इजरायल में 97,ब्राज़ील में 52,आयरलैंड में 43,फिनलैंड में 59,पेरू में 11 ,अल्जीरिया में 20,ओमान में 18,वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में 25,लेबनान में 61, ,इक्वेडोर में 14, पुर्तगाल ,कतर में 18,रूस में 20 ,क्रोएशिया और जॉर्जिया में 12-12,सऊदी अरब में 45,एस्टोनिया एवं मकाऊ में 10-10 ,चिली में 5 ,अर्जेंटीना में 19 लोग संक्रमित हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने 1 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर मदद की पेशकश की घातक कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले देशों में किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच बुधवार को इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया। पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक 50 हजार लोगों को इससे मुक्ति दिलायी गयी है। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोटरं से काफी अधिक होने की संभावना है। एक महामारी विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी अंतत: प्रभावित हो सकती है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!