दिल्ली दंगे में मृतक के घर पहुंची सरकारी मदद

दिल्ली दंगे में मृतक के घर पहुंची सरकारी मदद
Spread the love

पौड़ी गढ़वालः

दिल्ली दंगे में मृतक पौड़ी गढ़वाल के युवक दिलबर नेगी के परिजनों की बदहाली की खबर चलाई गई। इसके बाद परिजनों के घर सरकार की मदद पहुंची। स्थानीय विधायक और राज्य में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संज्ञान लिया। साथ ही जल्द से जल्द 5,000,00 की सहायता राशि लेकर दिलबर नेगी के गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली दंगे में मृतक दिलबर नेगी के माता-पिता को यह चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार दिलबर नेगी के किसी एक भाई को सरकारी नौकरी भी देगी। ग्रामीणों ने अपने विधायक के इस प्रयास की सराहना की।

बता दें कि दिल्ली दंगे में मृतक के परिजनों के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। बीमार दिलबर नेगी के पिता अपनी दवाइयों का खर्चा भी नहीं उठा पा रहे थे। इकलौते कमाने वाले बेटे के जाने से परिवार के आगे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!