भारत मे कोरोना का कहर: 42 नये केस, संख्या 294 पहुंची

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 294 हो गई है। इसमें से मौजूदा मरीजों की संख्या 262 है। ICMR की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 294 मामले पुष्ट हैं। जब की राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 7 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
बताया गया कि भीलवाड़ा से 6 और जयपुर का 1 मामला सामने आया है। जहा उत्तरी गोवा में चार या चार से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते धार144 लगा दी है। पंजाब में भी शनिवार को कोरोना वायरस का एक और मामला पाया गया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोरोनोवायरस युवकों के लिए खतरा है।
इसे बूढ़े और अधिक कमजोर लोगों तक फैलाने से भी बचना चाहिए। दुनिया भर में 2,10,000 से अधिक मामलों और 9,000 लोगों की मौत के साथ, हर दिन एक ‘नया और दुखद मील का पत्थर’ आता है। झारखंड के रामगढ़ में रजरप्पा स्थित सुप्रसिद्ध छिन्नमस्तका देवी धाम को कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर भक्तों के लिए तत्काल प्रभाव से 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।