रात में सोने से पहले इन 5 चीजों का सेवन न करें

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश के कई राज्यों और शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है। इस महामारी से बचने के लिए हमें घर पर रहने की जरूरत है। हालांकि, लंबे समय तक घर पर रहने से कई तरह की परेशानियां बढ़ रही हैं, जिनमें एक रात में नींद नहीं आने की है। इस बीमारी से पहले भी लोग जूझ रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसमें और इजाफा हुआ है। वैसे, रात में नींद नहीं आने की वजह गलत खान-पान की आदत भी है। अगर आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है तो आप रात में सोते समय इन चीजों को भूलकर न खाएं-
सोडा बिल्कुल न लें
इसमें कैफीन की अधिकता होती है, जिससे नींद खराब होती है। अगर आप भी रात में सोने से पहले सोडा पीते हैं तो इस आदत को बदल दें। साथ ही इसमें शर्करा भी अधिक होता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।
डार्क चॉकलेट भी न खाएं
कई रिसर्च में बताया गया है कि डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो वेट लॉस और दर्द आदि में फायदेमंद होते हैं। इसके बावजूद रात में सोने से पहले डार्क चॉकलेट नहीं खाना चाहिए। इससे हार्ट रेट बढ़ जाता है, जो नींद में खलल डालता है। इसमें कैफीन भी पाया जाता है, जिससे नींद नहीं आती है।
चीनी का सेवन न करें
चीनी ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है, लेकिन रात में सोने से पहले खाने की चीजों में चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है, जिससे नींद गायब हो जाती है।