ओडिशा में 179 और राजस्थान में 158 नए मामले

ओडिशा के पुरी जिले में कोरोना संक्रमित एक 60 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 12 हो गई है।ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 179 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,856 हो गई है। जिसमें से 1,543 सक्रिय मामले हैं।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 158 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 14,314 हो गई है। जिनमें से 2,860 मामले सक्रिय हैं। संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 333 है।