भारतीय सुरक्षा बलों ने लिपुलेख में सुरक्षा बढ़ाई

भारतीय सीमा पर चीन की हरकतों को देखते हुए भारत ने लिपुलेख में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने भी छुट्टी पर भेजे गए जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है।
लिपुलेख में चीनी सैनिकों की ओर से चेतावनी लिखा झंडा लहराने और गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद लिपुलेख में भी भारत ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान लिपुलेख तक कड़ी चौकसी के साथ गश्त कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी ने छुट्टी पर भेजे गए सभी जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है। देश के हर कोने से वापस ड्यूटी में पहुंच रहे जवानों को क्वारंटीन के बाद सीमा पर तैनात किया जाएगा।
र