Chardham 2020

यमुनोत्री घाटी में बुधवार रात हुई तेज बारिश से ओजरी डबरकोट के पास हाईवे भूस्खलन होने से बंद हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और पागल नाले में पहाड़ी से मलबा आने से अवरुद्ध है। एनएच की जेसीबी मार्ग खोलने में जुटी हुई हैं।
चारधाम यात्रा 2020
13 दिन जारी किए गए 10 हजार ई-पास, इस साल अभी तक 6,224 यात्री पहुंचे चार धाम
उत्तरकाशी की यमुनोत्री घाटी में बुधवार पूरी रात मूसलाधार बारिश से कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से खरीदी के पास नगाण गांव मोटर पुल पर बना वैकल्पिक रास्ता बह गया है।इसके साथ ही ओजरी डबरकोट में भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। भारी बारिश के कारण हाईवे देर रात से जगह-जगह बंद था। हालांकि कुथनौर के पास हाईवे पर आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी लामबगड़ और पागल नाले में मलबा आने से बंद हो गया है। एनएच की जेसीबी मार्ग खोलने में जुटी हैं।