पुश्ता ढहने से चार लोगों की मौत

पुश्ता ढहने से चार लोगों की मौत
Spread the love

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने देहरादून की इंदिरा कॉलोनी में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। घटना के बाद से मकान के पीछे गिरा पुश्ता सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोग बार-बार इसी पुश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। यह पुश्ता अवैध था या हादसा का कोई अन्य कारण रहा इसकी जांच कराई जाएगी। डीआईजी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी जोशी ने बताया कि हादसा बहुत गंभीर है। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों की कड़ी मेहनत से दो लोगों की जान बचाई जा सकी। लेकिन, प्रथमदृष्टया लोगों का जो आरोप है उसकी जांच होनी बहुत जरूरी है। लिहाजा, इस मामले में जांच के आदेश जारी किए गए हैं।ताकि, जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। इधर, यदि लोगों के आरोप सही निकले तो माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ बड़े लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। आईजी अभिनव कुमार ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वालों के नाम पीएम जीवन रक्षक मेडल के लिए भेजे जाएंगे।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!