मरीजों के लिए प्रियंका-निक ने जमा कर लिए 2.94 करोड़ रुपये

मरीजों के लिए प्रियंका-निक ने जमा कर लिए 2.94 करोड़ रुपये
Spread the love

पूरा देश इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिसके बाद से अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि आपदा के इस अवसर में मनोरंजन जगत के सितारे आगे आकर मदद कर रहे हैं। विदेश में रह रहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी भारत के लिए परेशान हैं। वहीं निक जोनस भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। दोनों ने प्रियंका चोपड़ा जोनस फाउंडेशन के तहत फंड इक्ट्ठा किया है।

बता दें कि प्रियंका ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, ‘भारत के लिए हम सभी को एक साथ आने की जरूरत है। डोनेशन और सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप सभी का योगदान भारत के लिए कोविड19 से जंग लड़ने में काम आएगा। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद करती हूं कि जो ये चीजें चलाई हैं वो कायम रहे। अभी डोनेट करें नीचे लिंक दिया गया है’। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो और साझा किया था जिसमें वो भारत के लिए मदद मांगती नजर आ रहीं थीं।

बता दें कि इसमें अभी तक 2.94 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। ये करीब 7396 सपोर्ट्स की मदद की वजह से संभव हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी इस नेक काम के लिए निक और प्रियंका दोनों की तारीफ की है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!