ईद से एक दिन पहले मंदिर की गोशाला में दान कीं गाय

ईद से एक दिन पहले मंदिर की गोशाला में दान कीं गाय
Spread the love

देश में मनाए जाने वाले तमाम पर्व-त्योहार साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश भी देते हैं। मजहब कोई भी हो लेकिन जब तक सब मिलकर उसकी खुशी में शामिल नहीं होते उसका मजा नहीं आता। साम्प्रदायिक सौहार्द की एक ऐसी ही मिसाल ईद से ठीक एक दिन पहले मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने पेश की।  उन्होंने पुरानी दिल्ली के रामलीला मैदान से लगे हनुमान मंदिर वाटिका की गोशाला में दाय दान कीं और ईद के उल्लास को सौहार्द के रंगों से भर दिया। इस काम को अंजाम दिया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। मंच के आह्वान पर देश के कई हिस्सों में गोदान के कार्यक्रम किए गए। आज भी कई कार्यक्रम होने हैं। इन कार्यक्रमों में गोदान कर साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया वहीं गाय का महत्व इस रूप में भी रेखांकित किया गया कि गाय के दूध से बने उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!