रुचिका कपूर और शाहीर शेख के घर आई नन्ही परी

टीवी के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख और रुचिका कपूर के जीवन में नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी। 10 सितंबर को शाहीर और रुचिका माता-पिता बन गए। उनके घर एक प्यारी सी नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके अलावा अभी और कोई जानकारी सामने नहीं हैं। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले शाहीर ने पत्नी रुचिका के गोदभराई की रस्म की थी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।अब फैंस नए नए माता पिता बने रुचिका और शाहीर को इस खुशखबरी पर बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में रुचिका कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इसे देखने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई दी थी। रुचिका कपूर के आउटफिट की बात करें तो वह पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं वहीं शाहीर ग्रे कलर की टी-शर्ट में नजर आए। सेरेमनी में क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धि डोगरा, तनुश्री दासगुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए।