करण बुलानी के साथ मालदीव में रिया कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इन दिनों अपने पति प्रोड्यूसर करण बुलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। यह कपल बीते कुछ दिनों से अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। मालदीव से शेयर की गई उनकी यह रोमांटिग तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। रिया और करण ने इसी साल 14 अगस्त को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।
फोटोज के अलावा रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर कई बूमरैंग वीडियो भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में दोनों याट पर समंदर से खूबसूरत नजारों का मजा लेते नजर आ रहे हैं। उसमें रिया ने व्हाइट करल की लो-नेक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।