अपना 42वां जन्मदिन मना रही ट्यूलिप जोशी

अपना 42वां जन्मदिन मना रही ट्यूलिप जोशी
Spread the love

मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री  ट्यूलिप जोशी को अपनी पहली ही फिल्म में यशराज बैनर तले बनी फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने का मौका मिला था।  ट्यूलिप जोशी हिन्दी के अलावा तमिल तेलुगू, कन्नड़, मलयालम सहित कई फिल्मों में काम किया। 11 सितम्बर 1979 में जन्मी ट्यूलिप जोशी अपना 42वां जन्मदिन रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से सुनाने जा रहे हैं।

ट्यूलिप जोशी का जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद  ट्यूलिप ने साल 2000 में मिस इंडिया में भाग लिया था, लेकिन उन्हें वहां सफलता नहीं मिली।

बता दें कि  ट्यूलिप जोशी की शुरुआत बॉलीवुड में काफी अच्छी रही। अपनी पहली ही फिल्म उन्हें यश राज के बैनर तले ऑफर हुई। इस फिल्म का टाइटल था ‘मेरे यार की शादी है’। 2002 में आई फिल्म में  ट्यूलिप के साथ जिम्मी शेरगिल, उदय चोपड़ा और बिपाशा बासु भी थे। दरअसल आदित्य चोपड़ा ने  ट्यूलिप को एक दोस्त की शादी में देखा था। उन्हें देखने के बाद आदित्य ने उन्हें फिल्म ऑफर की। इस फिल्म के लिए ट्यूलिप ऑडिशन देने पहुंची और सलेक्ट हो गईं।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!