शिवांगी जोशी बनेंगी ‘बालिका वधू 2’ की आनंदी

शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिवांगी आखिरी बार पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई थीं, जिससे उन्हें घर घर में पहचान मिली। इस सीरियल में शिवांगी और मोहसिन खान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था और आज भी दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि, सीरियल के बाद शिवांगी अब तक पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, जिस वजह से अभिनेत्री को उनके फैंस जरूर याद कर रहे होंगे। वहीं, अब शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। शिवांगी जोशी एक बड़े सीरियल का हिस्सा बनने वाली हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जल्द ही सीरियल ‘बालिका वधू 2’ में नजर आएंगी।