अंटार्कटिका : बर्फीले रनवे पर उतारा एयरबस A-340

अंटार्कटिका की बर्फ पर पहली बार एयरबस A340 विमान उतरा। पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाले कॉमर्शियल कंपनी समूह ने एयरबस ए-340 को अंटार्कटिका में सुरक्षित लैंड कराने का इतिहास रचा दिया। 3000 फीट लंबे रनवे पर 290 यात्री क्षमता वाला विमान लैंड किया । Hi Fly नाम की एविएशन कंपनी ने इस फ्लाइट को अंटार्कटिका की सफेद चादर पर सफल और सुरक्षित लैंडिंग करवाई । इस फ्लाइट का नाम Hi Fly 801 है। 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी और पांच घंटे की यात्रा के बाद इसकी अंटार्कटिका में लैंडिंग कराई गई। कंपनी ने इस फ्लाइट का वीडियो अब जारी किया है।
हाई फ्लाई नाम की यह कंपनी अंटार्कटिका में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। कंपनी ने बताया कि अंटार्कटिका पर्यटन के लिहाज से उभरता हुआ क्षेत्र है। कंपनी इसपर तेजी से काम कर रही है। भविष्य में कंपनी यहां पर पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की योजना बना रही है। कंपनी का मानना है कि आने वाले दिनों में सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। लिहाजा कंपनी कंपनी यहां पर कई तरह की योजनाओं को लागू करना चाहती है।