प्रियंकाने पति के साथ मनाया नया साल

प्रियंकाने पति के साथ मनाया नया साल
Spread the love

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो भले ही देश से बाहर हों लेकिन हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को उनके काम के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर ही अपनी और पति निक जोनस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर छा जाती है। अभी हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नए साल पर तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। जिसमें प्रियंका और निक दोनों ने ही रेड कलर का आउटफिट पहना है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक दोनों समंदर के बीच बोट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने भागदौड़ से दूर समंदर के बीच नए साल के इस स्पेशल मूमेंट को सेलिब्रेट किया है। प्रिंयका ने एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे सनबाथ लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका को लुक बेहद बोल्ड लग रहा है।

प्रियंका ने निक के साथ एक और तस्वीरे शेयर की है। जिसमें समंदर के बीच बोट पर हल्की धूप में वे निक के साथ हैं। ये तस्वीरें ब्रेकफास्ट के टाइम की लग रही हैं। दोनों ने ही सनग्लास पहने हुए हैं। प्रियंका ने पाउट बनाते हुए सेल्फी क्लिक की है तो वहीं निक भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

 

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!