अनुराग ठाकुर : गृह मंत्रालय जानकारी जुटा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में बीते दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्याय व्यवस्था सभी को न्याय देती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा उल्लंघन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीते दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्याय व्यवस्था सभी को न्याय देती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय मामले से जुड़ी हर जानकारी जुटा रहा है। इसके बाद बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे।
वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस वहां कुर्सी गिन रही है और देश उनकी करतूते। एक आपराधिक साजिश पर अहंकारिक कुतर्क दिए जा रहे हैं। इस आपराधिक साजिश पर कांग्रेस को जरा सी भी शर्म नहीं है जिससे साफ होता है कि इसका मास्टरमाइंड कौन है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।