प्रज्ञा जायसवाल संग सलमान का रोमांस वायरल

प्रज्ञा जायसवाल संग सलमान का रोमांस वायरल
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हाे गया है। ‘भाई जान’ का नया गाना ‘मैं चला’ रिलीज हो गया है। इस गानें में सलमान खान प्रज्ञा जायसवाल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में सलमान एक घोड़े के साथ प्रवेश करते हैं और प्रज्ञा उनकी ओर दौड़ती हैं। वहीं बैकग्राउंड में पहाड़ियां और उनके बगल में एक नदी बहती हुई नजर आ रही है।

‘मैं चला’ गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। प्रशंसकों को सलमान खान का रोमांटिक म्यूजिक वीडियो इस कदर पसंद आ रहा है कि पहले 20 मिनट के अंदर ही इसे करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को सलमान का टर्बन लुक भी फैन्स को प्रभावित कर रहा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!