मिथुन चक्रवर्ती को छेड़ती नजर आईं भारती सिंह

मिथुन चक्रवर्ती को छेड़ती नजर आईं भारती सिंह
Spread the love

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने दर्शकों के बीच धमाल मचा दिया है तो वहीं इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। ये गाना फैंस को इस कदर पसंद आया है कि इस पर लाखों की संख्या में रील्स बन गई हैं। खास बात ये है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सामंथा के इस गाने पर रील बना रहे हैं, जिन्हें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब इस गाने का क्रेज कॉमेडियन भारती सिंह पर भी चढ़ गया है। रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारती और शो के जज मिथुन चक्रवर्ती ने ‘उ अंटावा’ गाने को अलग ही अंदाज में रीक्रिएट किया है।

दरअसल, कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह अपने मोबाइल फैन से वीडियो बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो में मोबाइल क्लिप को भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारती जज मिथुन चक्रवर्ती को छेड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में ‘उ अंटावा’ (Oo Antava) का हिन्दी वर्जन ‘उ उ बोलेगा’ गाना बज रहा है। इस दौरान भारती की हरकतें देखकर मिथुन चक्रवर्ती भी हैरान रह जाते हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!