यूक्रेन में पुतिन भेजेंगे स्वयंसेवी लड़ाके

यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 16वां दिन है। इतना लंबा समय हो जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर हमले जारी हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पिछले दो दिनों में यूक्रेन से करीब एक लाख लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं फेसबुक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रूसी आक्रमण व पुतिन के खिलाफ खुलकर बोलने की अनुमति दे दी है।
यूक्रेन के कीव पर कब्जा करने के लिए अब पुतिन ने नई योजना तैयार की है। पुतिन यहां अपने सैनिकों की मदद के लिए स्वयंसेवी लड़ाके उतारने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, मध्य पूर्व व अन्य जगहों से इन लड़ाकों को यूक्रेन भेजा जा सकता है। इसके अलावा सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ने वाले सैनिकों को भी यूक्रेन में उतारा जा सकता है।