पंजाब में कामयाबी से आप का बढ़ा हौसला

पंजाब में कामयाबी से आप का बढ़ा हौसला
Spread the love

राजनीतिक पंड़ितों की मानें तो आप कांग्रेस का विकल्प बनने की कोशिश में है, क्योंकि ममता बनर्जी को अब तक वैसी कामयाबी नहीं मिली है, जैसी अरविंद केजरीवाल नीत आप को मिली है।

दिल्ली के बाद पंजाब में अपनी कामयाबी का परचम लहरा चुकी आम आदमी पार्टी (आप) का हौसला सातवें आसमान पर है। निसंदेह वह क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय दल की ओर बढ़ रही है। इसी इरादे से वह अब दक्षिण भारत में बड़ा सदस्यता अभियान शुरू कर अपने पैर फैलाना चाहती है।

राजनीतिक पंड़ितों की मानें तो आप कांग्रेस का विकल्प बनने की कोशिश में है, क्योंकि ममता बनर्जी को अब तक वैसी कामयाबी नहीं मिली है, जैसी अरविंद केजरीवाल नीत आप को मिली है।  आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुड्डचेरी, अंडमान निकोबार व लक्ष्यद्वीप में सदस्यता अभियान शुरू करेगी।  शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की जबर्दस्त जीत के बाद दक्षिण भारत के लोगों ने पार्टी में रुचि दिखाना शुरू किया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!