एमपी में दिग्गी का उमा पर तंज

एमपी में दिग्गी का उमा पर तंज
Spread the love

मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति शुक्रवार से लागू होने पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए। इस पर शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उमा पर तंज कर कहा कि उमा भारती फायर कर रही है, लेकिन खाली कारतूस से केवल धमका होता है, गोली का असर नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा  कि उमा जी फायर तो कर रही हैं, लेकिन blank cartridge से!! केवल धमाका होता है लेकिन गोली का असर नहीं होता। बता दें उमा भारती शराब बंदी को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। शुक्रवार को उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कल (शनिवार) से चैत्र नवरात्रि है। यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है। आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है। इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके, इस व्यवस्था को निश्चित किया है। मध्य प्रदेश में इसका नारी शक्ति विरोध कर रही है। छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब नीति के विरोध में सड़क पर हैं। इस मसले पर मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं। शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं। महिलाओं व बेटियों की इज्जत एवं शिकार हुए बेटों की जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं, इस पर शर्मिंदा भी हूं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!