गश्त के दौरान घायल अवस्था में मिले दो कंगारू

पश्चिम बंगाल के जलपईगुड़ी इलाके में शुक्रवार रात दो कंगारू मिलने से हडकंप मच गया। यहां वन अधिकारियों को दोनों ही कंगारू घायल अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।
रेंजर संजय दत्ता ने बताया कि उन्हें गजोल्डोबा क्षेत्र में गश्त के दौरान दो कंगारू घायल अवस्था में मिले थे। उनके शरीर पर कुछ गंभीर चोटों के भी निशान भी थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए तुरंत बंगाल सफारी पार्क लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है, इसलिए जांच के लिए विशेष अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। .