पहले खून से भरी गर्लफ्रेंड की मांग फिर ली सेल्फी और बाद में कर दी हत्या

मुंबई
महाराष्ट्र के कल्याण में एक गेस्ट हाउस में हुए मर्डर और सुसाइड केस में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने अपना हाथ काटकर खून से गर्लफ्रेंड की मांग भरी। इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड के साथ सेल्फी क्लिक की और फिर उसकी हत्या कर दी। कल्याण के नीलम गेस्ट हाउस में शख्स ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड की खून से मांग भरने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके से हाथ काटने में इस्तेमाल हुआ ब्लेड बरामद कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मौत से पहली ली सेल्फी में लड़की के सर पर खून साफ नजर आ रहा है जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले सेल्फी ली गई थी।
पुलिस ने कहा है कि अरुण उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह अपने पिता को फैमिली बिजनेस में मदद करने लगा था। वहीं अरुण की गर्लफ्रेंड प्रतिमा एक बैंक के लिए काम करती थीं। वह डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए एमकॉम की पढ़ाई भी कर रही थीं। पुलिस का कहना है कि अजय और प्रतिमा कि एक साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पुलिस ने कहा है कि अरुण ने पिता को बताया था कि वह वाराणसी जा रहा है और कुछ दिन बाहर रहेगा। बनारस से उसने मुंबई की ट्रेन ली थी। कल्याण रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह प्रतिमा से मिला और शुक्रवार को 1।30 बजे दिन में दोनों नीलम गेस्ट हाउस में पहुंचे।