दिल्ली: मकान में लगी आग, 11 झुलसे

नई दिल्ली
दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मकान में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर दो बच्चों सहित 11 लोग झुलस गए। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मकान का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया है। आग सिलेंडर से एलपीजी गैस लीक होने के कारण लगी थी। जाे एकाएक पूरे मकान में फैल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते इसकी चपेट में आकर झुलस गए। इस दौरान पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।