सावधान: गृहमंत्री डेढ़ घंटे पहले पहुंचे प्रधानमंत्री आवास…!

सावधान: गृहमंत्री डेढ़ घंटे पहले पहुंचे प्रधानमंत्री आवास…!
Spread the love

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए हैं। अमित शाह कैबिनेट बैठक से तकरीबन डेढ़ घंटे पहले पहुंच गए हैं। उनके साथ देश के कानून मंत्री रवीनशंकर प्रसाद भी पहुंचे प्रधानमंत्री आवास। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल पहले से ही प्रधानमंत्री आवास में मौजूद हैं। हम बता दें कि कैबिनेट की बैठक आज सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज कश्मीर पर सरकार बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला करने वाली है। इससे पहले…आधी रात से पूरे जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। कश्मीर घाटी और जम्मू में कर्फ्यू लगा दी गयी है। राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के प्रमुख नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। जिसमें उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित तमाम नेता शामिल हैं। इससे पहले राज्य में लगभग 40 हजार से ज्यादा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। थानों में भी केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। इससे पहले रविवार को कश्मीर मुद्दे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने संसद भवन परिवार में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एवं देश के उच्च सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। आधी रात को जम्मू-कश्मीर में केबल टीवी, इंटरनेट सेवाएं, मोबाइल सेवाएं, ब्राडबैंड सेवाएं बंद कर दी गयी है। अधिकारियों को सैटेलाइट फोन दिए गए हैं। इस बीच राज्य के सारे होटलों को सलाह दी गयी है कि आज 12 बजे तक पूरी तरह से खाली करा दिए गए हैं। स्कूल-कालेज बंद कर दे गए हैं। सारी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं। राज्य के अस्पतालों को आपात हालात के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। देश के लोगों को जम्मू कश्मीर को लेकर आज बहुत बड़ी ख़बर मिलने वाली है, ऐसी सुगबुगाहट तेज हो गयी है। आज जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का बहुत बड़ा फैसला आने वाला है ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है। पूरे जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दी गयी है। राजनीति रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के प्रमुख नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। जिसमें उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और तमाम नेताओं को नजर बंद कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में केबल टीवी, इंटरनेट सेवाएं, मोबाइल सेवाएं, ब्राडबैंड सेवाएं बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों को सैटेलाइट फोन दिए गए हैं। इस बीच राज्य के सारे होटलों को सलाह दी गयी है कि आज 12 बजे तक पूरी तरह से खाली करा दिए गए हैं। स्कूल-कालेज बंद कर दे गए हैं। सारी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं। इस बीच सबकी नज़रे दिल्ली में होने वाली आज मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक पर हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!