सुलतानपुर:मेनका गांधी ने किया पनघट योजना का शुभारंभ

सुलतानपुर। सांसद मेनका गांधी ने गुरुवार को सुलतानपुर जिल के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के नानेमऊ गांव में सोलर द्वारा चलित पम्प पनघट योजना का शुभारम्भ किया। इसके पहले उन्होंने सुलतानपुर बस स्टेशन से दो बसों को इसौली रुट पर चलने के लिए हरी झण्डी दिखाई। सांसद मेनका गांधी ने गुरे गांव में सेनेटरी नैपकिन बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की मदद की। उनके साथ हीरो ग्रुप के चेयरमैन पंकज गुंजाल भी रहे। उन्होंने समूह को नैपकिन बनाने के लिए बड़ी मशीन उपलब्ध कराई। इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद माननीय मेनका संजय गांधी जी का अमहट हवाई पट्टी पहुँचने पर भाजपा नेताओं ने गुल्लक देकर किया स्वागत। इसके बाद शहर स्थित बस अड्डे पर दो रूटो पर ग्रामीण बस सेवा का झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद जयसिंहपुर विधान सभा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गयी। सांसद ने किसानों से बॉस, सेब व मेहंदी की खेती करने को कहा। बोलीं के उनके उत्पाद को बिकवाने की जिम्मेदारी मेरी होगी। मेनका का काफिला चैरासी बाबा आश्रम भी गया।