छत्तीसगढ़: तेज बाढ़ में फंसे 6 ग्रामीण, लोगों को बचाने की कोशिश जारी

छत्तीसगढ़: तेज बाढ़ में फंसे 6 ग्रामीण, लोगों को बचाने की कोशिश जारी
Spread the love

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 6 ग्रामीण तेज बाढ़ में फंस गए है। कहा जा रहा है कि पीवी- 71 के ग्रामीण मेंढकी नदी में आई तेज बाढ़ में फंस गए है। जान बचाने के लिए लोग पेड़ पर चढ़ गए है। नदी में आई बाढ़ की वजब से इलाका टापू बन गया है। पिछले 18 घंटों से 6 ग्रामीण इसी टापू में फंसे हुए है। बताया जा रहा है कि अब जाकर रेस्क्यू टीम ग्रामीणों को बचाने पहुंची है। फिलहाल लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पखांजुर के पीवी- 71 के 7 ग्रामीण मच्छी पकड़ने मेंढकी नदी गए थे। इसी दौरान नदी का बहाव तेज आ गया। इसी दौरान ये सभी ग्रामीण फंस गए। इनमे से एक ग्रामीण ने जैसे-तैसे नांव के जरिए अपनी जान बचाई और गांव आकर लोगों की घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को इसी जानकारी दी। नदी से आई बाढ़ की वजह से पूरा इलाका टापू बन गया है। फंसे लोग जान बचाने पेड़ पर चढ़ गए है। फिलहाल तहसीलदाल और होम गार्ड के जवान मौके  पर पहुंच गए है और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!