छत्तीसगढ़: एक हाथी ने एक बुजुर्ग महिला की जान ली

रायपुर
छत्तीसगढ़ को कोरबा जिले में हाथी ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली है। कहा जा रहा है कि ये महिला मशरूम तोड़ने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान एक दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को ऐसा रौंदा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बुजुर्ग शख्स पर भी हाथी ने हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गया है। कटघोरा वन मंडल का ये पूरा मामला है। मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा वनमंडल के पिपरिया गांव की रहने वाली बुधवारिया बाई शुक्रवार सुबह मशरूम तोड़ने जंगल गई थी। कहा जा रहा है कि इलाके में 40 हाथियों का दल घूम रहा था। इस दौरान एक दंतैल हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को ऐसा रौंदा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य बुजुर्ग शख्स जीतराम पर भी हाथी ने हमला कर घायल कर दिया। कहा जा रहा है कि घायल बुजुर्ग शख्स का इलाज किया जा रहा है। हाथियों के हमले से गांव में देहशत का माहौल है। फिलहाल वन अमला हाथियों की निगरानी कर रहा है।