महाराष्ट्र: अक्टूबर महीने से आम लोगों के लिए खुलेगा बंकर म्यूजियम

मुंबई के वालकेश्वर क्षेत्र में राजभवन (गवर्नर हाउस) स्थित ‘बंकर म्यूजियम’ अक्टूबर महीने से आम लोगों के लिए खुलेगा। राजभवन के नीचे जमीन के अंदर ब्रिटिश कालीन बंकर अब म्यूजियम में तब्दील हो चुका है। गवर्नर हाउस को अंग्रेजों ने 1802 में बनवाया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 18 अगस्त को इस बंकर म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस विशालकाय हथियारों से लैस सुरंगनुमा बंकर को अंग्रेजी शासन के दौरान बनाया गया था। 2016 में ही 20 फीट ऊंची एक दीवार गिरने से राज भवन में बंकर का पता चला था। 2016 में इस बंकर मिलने के बाद इसकी मरम्मत का काम कराया गया। अब इस पूरे बंकर को म्यूजियम (संग्रहालय) में बदल दिया गया है।
महाराष्ट्र का राजभवन 50 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यहां पर 250 कर्मचारी काम करते हैं।15 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले बंकर में 13 कमरे हैं। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह से आम नागरिक भी ऑनलाइन बुकिंग के बाद इस ‘बंकर म्यूजियम’ को देख सकते हैं।