उत्तराखंड : भगवंतपुरम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद, कई घायल

उत्तराखंड : भगवंतपुरम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद, कई घायल
Spread the love

मंदिर में भंडारे को लेकर कनखल की भगवंतपुरम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है। कनखल गुरुकुल के पास भगवंतपुरम कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि पर मंदिर बना हुआ है। रविवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन मोहल्ले के कुछ लोगों की ओर से किया जा रहा था। मंदिर के सामने ही एक युवक ने कुछ महीनों पहले मकान लिया है। युवक ने भंडारे का विरोध किया। भंडारा करा रहे लोगों ने युवक की बातों का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे निकल गए। आरोप है कि दोनों पक्षों मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।इनमें से एक पक्ष से पूर्णिमा चौहान पत्नी अर्जुन चौहान, मोनिका शर्मा पत्नी आदित्य शर्मा, आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र, रितू चौहान पत्नी सतेंद्र सिंह, अनिकेत शर्मा पुत्र आदित्य शर्मा और सुमन पत्नी आदित्य शर्मा निवासीगण भगवंतपुरम कॉलोनी कनखल और दूसरे पक्ष के राजीव चौधरी, संजीव चौधरी, सगुन, मोहिनी, प्रीतम, शुभम सुदेश, रमन, रामजीत आदि ने मेडिकल करवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। एक पक्ष का कहना है कि कॉलोनी में पार्क के लिए जगह छोड़ी गई है। कुछ लोग मंदिर बनाकर कब्जा करना चाह रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मंदिर कई सालों से बना है। कॉलोनी में पार्क पहले से ही है। मंदिर भी कॉलोनी में होना जरूरी है। एसओ हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।धरना दियालोगों ने एक राजनीतिक पार्टी के लोगों के खिलाफ धरना दिया। लोगों का आरोप था कि भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि कुछ नेता इस खाली पड़ी भूमि को कब्जाना चाहते हैं। लोगों ने आरोप भी लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि एक पक्ष की पैरवी करने कनखल थाने में एक नेता और कुछ पार्षद भी पहुंचे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!