सोनम कपूर की फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई
एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट दुलकर सलमान नजर आएंगे। फिल्म में सोनम का किरदार काफी एंटरटेनिंग है। सोनम और दुलकर की फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत कपिल देव के सीन से होती है जब इंडिया को वर्ल्ड कप चैंपियन का खिताब हासिल हुआ था और इसी के साथ शुरू होती है सोनम कपूर के जन्म लेने की कहानी।
फिल्म में संजय कपूर सोनम के पिता की भूमिका में हैं और इंडिया को वर्ल्ड कप मिलने के साथ ही सोनम यानी जोया का जन्म होता है इसी के साथ यह डायलॉग सुनाई पड़ता है कि इस लड़की का लक इसे दुनिया में फेमस बनाएगा। वह बड़ी होती है, लेकिन हर जगह लक उसे धोखा देता है। हालांकि, ‘आई हेट क्रिकेट’ कहने वाली जोया देखते ही देखते क्रिकेट के लिए ऐसी लकी चार्म बन जाती है कि क्रिकेट प्रेमी उसे मैच से पहले पूजने लग जाते हैं। दलकीर सलमान के साथ सोनम के कुछ रोमांटिक सीन भी हैं।
फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ इसी नाम से लिखे गए अनुजा चौहान के नॉवल पर आधारित है। इसकी कहानी एक लड़की की है जिसे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है। अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दलकीर सलमान लीड रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।