कार्यकर्ताओं की फीडबैक से उत्साहित CM रघुवर ने विस में 65 प्लस नहीं 80 पार का दिया टास्क

कार्यकर्ताओं की फीडबैक से उत्साहित CM रघुवर ने विस में 65 प्लस नहीं 80 पार का दिया टास्क
Spread the love

दुमका
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थानीय इंडोर स्टेडियम में प्रमंडलस्तरीय बीजेपी विधानसभा कोर कमेटी एवं मंडल कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं व जनता से मिल रही फीडबैक से उत्साहित बीजेपी ने अब 65 पार नहीं बल्कि इससे ज्यादा 80 से अधिक सीट का टास्क अपने कार्यकर्ताओं को दिया है।रघवुर दास व बीजेपी के संथाल परगना प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सब मिलकर काम करें तो 65 पार क्या, 80 पार हो जाएगा। इसके लिए हमारे मंडल स्तर के कोर कमेटी के एक-एक कार्यकर्ता मेहनत करें। बूथ को मजबूत करें। बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। बैठक में संथाल परगना के बोरियो से बीजेपी विधायक ताला मंराडी उपस्थित नहीं थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमत्री रघुवर दास ने कहा कि संथाल परगना की 18 सीटें हैं, जिसमें हमारे पास अभी 8 हैं। 10 सीटों पर कैसे विजय हासिल करें, इसके लिए जी-जान लगा दें। संथाल परगना की जनता को झामुमो ने लूटा है। महागठबंधन बनाकर झामुमो सरीखे दल 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। हमें जनता को इससे सावधान करना होगा। दुमका संसदीय सीट से जामा के लाल सुनील सोरेने ने झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन को धूल चटाई है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार बरहेट व जामा से पुत्र व पुत्रवधु को भी हराना है। संथाल को झामुमो मुक्त बनाना है। वहीं सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुुंचाएं। मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में जहां हमें कम वोट मिले हैं उस बूथ पर इस बार ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने टिकट की लालसा रखने वाले नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए रांची या दुमका में नेताओं की परिक्रमा नहीं करें। संगठन से जो विश्वासघात करेगा उसे माफ नहीं किया जाएगा। लोकल नेता को ही विधानसभा का टिकट मिलेगा। रांची से आकर कोई प्रत्याशी नहीं बनेगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!