चन्द्रयान 2 मिशन पर बोले CM रावत- देश इसरो और वैज्ञानिकों के पीछे पूरी लगन से खड़ा

देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चन्द्रयान 2 मिशन को लेकर ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने भविष्य के लिए इसरो को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम रावत ने ट्वीट कर कहा कि देश में चन्द्रयान 2 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग को लेकर जो उत्साह था, वो इसरो के सभी वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का नतीजा है। चन्द्रयान जैसे जटिल मिशन को इतनी दूर तक लाना एक सफलता है। देश इसरो और वैज्ञानिकों के पीछे पूरी लगन से खड़ा है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के शुक्रवार की देर रात चंद्रमा की सतह पर उतरने का क्रम पूर्वनिर्धारित योजना के अनुसार चल रहा था तथा चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की दूरी तक उसका प्रदर्शन सामान्य था लेकिन इसके बाद धरती पर स्थित केन्द्र से लैंडर का संपर्क टूट गया।