ट्विटर: सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की टॉप 20 लिस्ट में पीएम मोदी इकलौते भारतीय

ट्विटर: सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की टॉप 20 लिस्ट में पीएम मोदी इकलौते भारतीय
Spread the love

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। चाहे इंस्टाग्राम हो, लिंक्डइन हो या फिर यूट्यूब या ट्विटर ही क्यों ना हो। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी के लाखों फॉलोअर्स हैं। वहीं अब ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने की लिस्ट में पीएम मोदी 20वें नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की टॉप 20 लिस्ट में पहुंचने वाले पीएम मोदी इकलौते भारतीय हो गए हैं। सोमवार को ट्विटर पर पीएम मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या 5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 1.4 करोड़ पीछे हैं, वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। 1 करोड़ फॉलोअर्स की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद भारतीय नेताओं की लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं। ट्विटर पर केजरीवाल को एक करोड़ 54 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं। एक करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स के साथ गृह मंत्री अमित शाह तीसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर 1 करोड़ 52 लाख से ज्यादा हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक करोड़ छह लाख फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!