हिमालय पाठ्यक्रम में शामिल होगा : डा. रमेश पोखरियाल निशंक

देहरादून
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश में स्कूली और उच्च शिक्षा पाठयक्रम में समग्र हिमालय को शामिल किया जाएगा। अगले साल हिमालय दिवस पर दिल्ली में बड़ा आयोजन किया जायेगा। इसमें हिमालयी राज्य प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमालय दिवस के मौके पर सोमवार को डूंगा हाउस में हिमालय दिवस कार्यक्रम में निशंक ने कहा कि हिमालय का महत्व आज दुनिया समझ रही है। हम हिमालय के असल रक्षक हैं। देश का हर नागरिक हिमालय की महत्ता समझे। खासतौर पर हमारी भावी पीढ़ी। पद्मश्री डा.अनिल जोशी ने कहा कि हिमालय को लेकर समाज संवेदनशील हो रहा है।