महाराष्ट्र: भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

पुणे
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। ढोल ताशों के साथ श्रद्धालुओं ने शहर के पांच प्रमुख मंडलों–कस्बा गणपति, तम्बादी जोगेश्वरी मंडल, गुरजी तालिम मंडल, तुलसी बाग मंडल और केसरीवाडा मंडल में झांकियां निकाली।
पुणे के विभिन्न इलाकों से झांकियों के गुजरने के बाद प्रतिमाओं का यहां मुठा नदी में विसर्जन किया जाएगा।गणेश चतुर्थी के साथ दो सितंबर को 10 दिनों का गणपति उत्सव शुरू हुआ था। यह उत्सव प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ‘अनंत चतुदर्शी’ के अवसर पर बृहस्पतिवार को संपन्न हो रहा है।