बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर चंद्रकांत पाटिल बोले- गठबंधन पर चर्चा अंतिम चरण में

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर चंद्रकांत पाटिल बोले- गठबंधन पर चर्चा अंतिम चरण में
Spread the love

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि गठबंधन पर चर्चा अंतिम चरण में है। जो लोग सोच रहे हैं कि गठबंधन नहीं होगा वे निराश होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनावों में हमें 220 सीटों पर जीत हासिल होगी। मुंबई स्थित भाजपा के एक सूत्र ने कहा कि जहां शिवसेना, भाजपा के साथ बराबर सीट बांटना चाहती है और बची हुई सीटें गठबंधन की छोटी साझेदार पार्टियों में बांटना चाहती है, वहीं भाजपा ज्यादा सीटें चाहती है।
दोनों दल अभी तक सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं, लेकिन मोटे तौर पर आम सहमति के फामूर्ले पर पहुंच गए हैं, जिससे वे इस सप्ताहांत तक सीट बंटवारे पर समझौता कर सकेंगे। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के ऐसे सूत्र पर समझौता चाहती है, जिसपर भाजपा के पास 122 सीटें बनी रहें और शिवसेना पर उसके हिस्से की 63 सीटें रहें। और शेष सीटों में से कुछ सीटें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) जैसे गठबंधन के छोटे दलों को देने के बाद आपस में बराबर बांट ली जाएं।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटील और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंतीवार पहले ही शिवसेना नेतृत्व से मिल चुके हैं और उन्होंने अपना फॉमूर्ला पेश किया है, जिसे उद्धव ठाकरे की पाटीर् ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उच्चस्तर पर वार्ता हुई, जिसमें एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की भी प्रमुख भूमिका रही है। सूत्रों ने कहा कि शिवसेना ने अपने लिए कम से कम 130 सीटें मांगी है, वहीं आरपीआई के प्रमुख रामदास आठाव्ले सिर्फ 10 सीटें चाहते हैं। यह सर्वविदित है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना में गठबंधन सिर्फ इसलिए देरी से हुआ था, क्योंकि शिवसेना महाराष्ट्र चुनाव में अस्थाई सीट बंटवारे के लिए भाजपा से आश्वासन चाहती थी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!