TSRTC Strike: अश्वत्थामा रेड्डी बोले-तेलंगाना बंद सफल, समर्थन करने वालों के प्रति आभार

हैदराबाद : तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) जेएसी के संयोजक अश्वत्थामा रेड्डी ने आरटीसी हड़ताल के समर्थन में तेलंगाना बंद को समर्थन करने वाले के हर एक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया। संयोजक ने शनिवार को मीडिया से कहा कि तेलंगाना बंद पूरी तरह से सफल रहा है।
उन्होंने बंद के दौरान आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किये जाने की निंदा की। अश्वत्थामा रेड्डी ने सरकार से मांग की गिरफ्तार किये गये नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाये। आरटीसी की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
आपको बता दें कि आरटीसी कर्मचारियों की 15वें दिन से जारी हड़ताल के समर्थन में आज तेलंगाना बंद मनाया गया। बंद को विपक्षी दल, वामदल, जन संगठन, उस्मानिया विश्वविद्यालय छात्र जेएसी, कर्मचारी संगठन, कैब संगठन और अन्य संगठनों के नेताओं ने भाग लिया।