CM रावत और राज्यपाल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने धनतेरस पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में सीएम ने कहा कि दीपावली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है।
भगवान धन्वंतरि हम सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’धनतेरस के शुभ अवसर पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं राज्यपाल ने प्रदेशवासियों धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान धनवंतरि सभी को आरोग्य और दीर्घायु प्रदान करें। ईश्वर से प्रार्थना है कि आज का पावन पर्व सभी के जीवन में वृद्धि और धन-धान्य की प्रचुरता लेकर आए।