पिथौरागढ़ : BJP ने प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को बनाया उम्मीदवार

पिथौरागढ़ : BJP ने प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को बनाया उम्मीदवार
Spread the love

देहरादून
भाजपा ने उत्तराखंड के कद्दावर नेता प्रकाश पंत के निधन के कारण रिक्त पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में उनकी पत्नी चंद्रा पंत को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड की एक विधानसभा सीटोंं के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इस नाम को स्वीकृति प्रदान की है।

पार्टी ने पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत को उम्मीदवार घोषित किया है। पिथौरागढ़ से 2002, 2007 और 2017 के चुनाव में प्रकाश पंत विजयी रहे थे। वह राज्य में भाजपा सरकारों में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे। बीते 5 जून को कैंसर के इलाज के दौरान अमेरिका के टैक्सास में एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!